181 पर संपर्क करने से क्या होता है
online शिकायत करने से क्या होता है , यह मैंने आज कुछ एसा अनुभव किया जो मैंने कभी सोचा भी नहीं था आप को मै रियल घटना बताती हु हमारे घर के सामने कोई सरकारी जमीन थी उस पर स्थानीय लोग अपने बाप दादाओ की जमीन बता कर कब्जा कर रहे थे और उस जमीन के कब्जा होने से हमारा रास्ता ब्लॉक हो रहा था लेकिन मेरे परिवार वालों ने पंचायत का मुद्दा बोलकर कुछ समय से उसे टाल रहे थे लेकिन आज कुछ लोगों ने तो घर के सामने हि तारबंदी करनी शुरू कर दी जिससे मुझे टेंशन होने लगी की कल बच्चे स्कूल कैसे जाएंगे इसलिए हम बच्चों ने मिलकर अनलाइन शिकायत अपने घर के बड़ों लोगों से फोन ले कर कर दी जिससे हमारी शिकायत का तुरंत संज्ञान लिया गया क्योंकि हम ने एक साथ सभी बच्चों ने अलग अलग फोन से की जिससे हमारा मुद्दा जल्दी से संज्ञान मे आ गया था और हमारे अनलाइन शिकायत के 2 घंटे मे ही हमारी तहसील की पटवारी मैडम ने तुरंत आकर हमारे हमारा मुद्दा पूछा हम ने बता दिया सरकारी जमीन पर अतिक्रमण आप अपनी आँखों से देख सकते हों मैम फिर क्या था पटवारी जी ने अतिक्रमण वाले व्य...